रसड़ा (बलिया)। बलिया-रसड़ा मार्ग स्थित कस्बा के कोटवारी मोड़ के समीप गुरुवार की दोपहर बाइक सवार को बचाने में स्कॉर्पियो डिवाइडर से टकरा गई, जिससे स्कॉर्पियों में सवार पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने सभी घायलों को सीएचसी रसड़ा पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चालक सहित दो लोगों की स्थिति गंभीर देख चिकित्सकों ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
कोतवाली क्षेत्र के रसड़ा-बलिया मार्ग स्थित रसड़ा कस्बा के कोटवारी मोड़ के समीप बाइक सवार के बचाने में स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। जिससे स्कॉर्पियों में सवार नरही थाना क्षेत्र के सुराही से सभी लोग गाजीपुर जनपद के कासिमाबाद थाना क्षेत्र के बहराइच गांव में किसी शादी समारोह में शामिल होने के लिए जा रहे थे।
अभी वे रसड़ा कस्बा के कोटवारी मोड़ के समीप पहुंचे ही थे कि इसी बीच एक बाइक सवार को बचाने में स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर पलट गई। जिससे स्कॉर्पियो में सवार नरही थाना क्षेत्र के सुरही गांव निवासी धर्मेंद्र यादव (25), मिथिलेश सिंह (30), अतुल कुमार (10) पुत्र सत्येंद्र तथा गोरखपुर जनपद के बिछिया थाना क्षेत्र के पीएसी कैंप निवासी विकास मौर्य (25), बिहार प्रांत के बक्सर निवासी स्कॉर्पियो चालक संदीप कुमार (19) गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को आसपास के लोगों ने रसड़ा सीएससी पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार के दौरान धर्मेंद्र यादव तथा चालक संदीप कुमार की हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया।