फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूकान का शटर तोड़कर हजारों की चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। कोपागंज थाना क्षेत्र के कसारा मोड़ पर मौजूद मोबाइल की दूकान का ताला तोड़कर चोर अंदर रखा सामान और 25 हजार रुपया चुरा ले गए। पीड़ित दूकानदार ने बाबत कोपागंज थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। हलधरपुर थाना क्षेत्र के चकरा गांव निवासी रामप्रताप राजभर पुत्र शिवबचन की कोपागंज थाना क्षेत्र के कसारा मोड़ पर मोबाइल की दूकान है। पांच जून की रात चोर दूकान का ताला तोड़कर अंदर रखी सात मोबाइले और करीब सात हजार रुपये मूल्य का रिचार्ज कूपन के साथ 25 हजार रुपया नगद चुरा ले गए। बुधवार की सुबह दूकान स्वामी को इस घटना की जानकारी हुई। उसने घटना की रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए पुलिस को तहरीर दिया। इस दौरान पुलिस ने अज्ञात चोरों के विरुद्घ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें