फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

25 लाख रुपये की अंग्रेजी शराब बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

सिकंदरपुर। थाना क्षेत्र के बाजार मोड़ के समीप मंगलवार की सुबह सिकंदरपुर पुलिस ने लगभग 25 लाख मूल्य की अंग्रेजी शराब बरामद की तथा ट्रक चालक को गिरफ्तार कर संबंधित धाराओं में चालान कर दिया।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष सिकंदरपुर अनिल चंद तिवारी ने बताया कि अंग्रेजी शराब पंजाब से आगरा होते हुए देवरिया के रास्ते सिकंदरपुर से बिहार ले जाई जा रही थी। इसी बीच आबकारी निरीक्षक को सूचना के देने के बाद कस्बा स्थित बाजार मोड़ पर तलाशी शुरू की गई। इस दौरान 10 चक्का ट्रक की तलाशी ली गई तो उसमें से शराब बरामद की गई। जिसके कागजात चालक नहीं दिखा सका। पूछताछ में चालक ने अपना नाम परविंदर सिंह निवासी ग्राम पिंड कलबुरसान समाना थाना समाना जिला पटियाला पंजाब बताया। जिसके विरुद्घ केस दर्ज कर जेल भेज दिया गया। पकड़ी गई शराब की कीमत करीब 25 लाख बताई जा रही है। इस मौके पर आबकारी निरीक्षक अशोक कुमार, कांस्टेबल लव चौधरी, भानू कुमार पांडेय आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें