फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकान का ताला तोड़ 18 हजार नकदी सहित मोबाइल फोन चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
चितबड़ागांव। नगर पंचायत स्थित मुख्य बाजार में एक दुकान का ताला तोड़कर चोरों ने 18 हजार नकदी सहित मोबाइल फोन चुरा ले गए। घटना की सूचना मुकामी पुलिस को दे दी गई है।
विज्ञापन

कस्बा के मुख्य बाजार में सोनू गुप्ता पुत्र अमीचंद गुप्ता निवासी वार्ड संख्या 13 जयप्रकाश नगर की मोबाइल दुकान है। सोमवार की देर शाम तकरीबन साढ़े नौ बजे सोनू अपनी दुकान बंद कर घर चला गया। मंगलवार की सुबह जब अपनी दुकान खोलने के लिए आया तो देखा कि दुकान के दरवाजे की कुंडी टूटी हुई है और दरवाजे का पट खुला पड़ा है और सब सामान कमरे में बिखरा पड़ा है। सोनू ने अपनी तहरीर में दिया है कि तकरीबन दो दर्जन 50 हजार के मोबाइल फोन और काउंटर में रखा 18 हजार रूपए नकद भी ले गए हैं। घटना की जानकारी थाना प्रभारी शैलेश सिंह को तहरीर देकर अवगत कराया। पुलिस छानबीन में जुट गई है। इस बाबत चितबड़ागांव के अखिल उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष हरिनारायण चौरसिया का कहना है कि मोबाइल की दुकानों में पहले भी कई चोरियां हुई है और पुलिस द्वारा मोबाइल बरामद भी कर लिया गया, लेकिन वापसी में किसी भी दुकानदार को एक भी मोबाइल आज तक नहीं मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें