बलिया। लोक सभा चुनाव के मद्देनजर चलाए जा रहे जांच अभियान के तहत चितबड़ागांव पुलिस ने सोमवार को धर्मापुर चट्टी के पास से एक पिकअप पकड़ कर छह पशुओं को बरामद किया। एक पशुतस्कर को असलहा संग गिरफ्तार किया जबकि दूसरा साथी भागने में सफल हो गया।
पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि पशु तस्कर पिकअप पर लादकर पशुओं को धर्मापुर चट्टी होते हुए गाजीपुर की ओर जाने वाले हैं। उनके पास अवैध शस्त्र भी है। इसके बाद पुलिस धर्मापुर चट्टी पर पहुंच कर चेकिंग करने लगेगी। इसी बीच एक पिकअप को रोक लिया और उसपर सवारे गाजीपुर जिले के करीमुद्दीनपुर थाना के उतराव निवासी प्रदीप मौर्य को पकड़ लिया। जबकि पिकअप मेें बैठा व्यक्ति भागने में सफल हो गया। पकडे़ गये अभियुक्त के पास से एक कट्टा, दो जिन्दा कारतूस बरामद हुआ। वहीं पिकप में लदे पांच गाय और एक बछड़ा बरामद किया। पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि इन जानवरों को हम लोग गाजीपुर ले जाते हैं। जहां से इन सबको बड़े वाहनों में लादकर वध हेतु बिहार भेज दिया जाता है।