फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षक ने छात्र को पीटा, चाचा की तहरीर पर मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
नगरा। क्षेत्र के कोलम्बस स्कूल के एक शिक्षक द्वारा गुरुवार को एक छात्र की जमकर पिटाई किए जाने का मामला सामने आया है। इस मामले में पुलिस ने छात्र के चाचा की तहरीर पर शिक्षक के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया। छात्र की बेरहमी से पिटाई किए जाने के मामले को लेकर अभिभावकों में गहरा रोष भी है।
विज्ञापन

बताया जाता है कि रसड़ा कस्बा निवासी गोपाल सोनी का भतीजा सौरभ सोनी सिसवार स्थित कोलम्बस इंटरनेशनल स्कूल में कक्षा नौ का छात्र है। गुरुवार को छात्र प्रतिदिन की भांति स्कूल गया, जहां किसी बात को लेकर शिक्षक ने सौरभ की जमकर पिटाई कर दी, जिससे छात्र की हालत खराब हो गई। शाम को अवकाश होने के बाद छात्र बदहवास हालत में अपने घर पहुंचा। जब परिजनों ने उससे पूछताछ की तो छात्र ने सारी बात बताई। इसके बाद परिवार के लोग नगरा थाने पर पहुंचे और शिक्षक दीपक के खिलाफ नामजद तहरीर दिया। पुलिस ने भाजपा नेता व छात्र के चाचा गोपाल सोनी के तहरीर पर मारपीट एवं धमकी का मुकदमा दर्ज कर लिया। इस बाबत कोलम्बस इंटरनेशनल स्कूल के प्रधानाचार्य दीपक कुमार सिंह ने बताया कि छात्र शरारत कर रहा था, जिसे शिक्षक ने थोड़ा बहुत दंड दिया। उधर, रसड़ा सीओ अवधेश चौधरी ने बताया कि छात्र के चाचा के तहरीर पर शिक्षक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें