फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंगाली सुरतिया और देवा गांव में दिनदहाड़े सूने घरों से नकदी, जेवर चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार।
जिले के गांव मंगाली सुरतिया और देवा के दो घरों से चोर दिनदहाड़े सोने-चांदी के जेवर और नकदी चुरा ले गए। सदर थाना पुलिस ने दोनों मामलों में केस दर्ज किए हैं।
विज्ञापन

मंगाली सुरतिया का हंसराज बिश्नोई सुबह नौ बजे पत्नी के साथ खेत में गया था। उसका बेटा अनूप और बेटी तमन्ना 10 बजे पढ़ने हिसार चले गए। बेटी तमन्ना शाम को साढे़ चार बजे घर लौटी तो दोनों कमरों के ताले टूटे मिले। कमरों का सारा सामान बिखरा पड़ा था। बाद में सूचना मिलने पर हंसराज और उसकी पत्नी घर पहुंच गए। वहां संदूक चेक किया तो जेवर गायब मिले। बाद में इसकी सूचना मंगाली चौकी में दी गई। इसके अलावा चोरों ने देवा गांव के एक सूने घर से सुबह 8 से 1 बजे के बीच जेवर और नकदी चुरा ली। सुनील कुमार ने आजाद नगर चौकी में शिकायत दी कि वह और उसकी मां एक स्कूल में नौकरी करते हैं। वे सुबह आठ बजे घर को ताला लगाकर ड्यूटी पर गए थे। वे लौटे तो पाया कि किसी ने ताला खोलकर घर से जेवर और 3000 रुपये चुरा लिए। सदर थाना पुलिस ने दोनों मामलों में चोरों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें