विशुनपुरा। क्षेत्र के उभांव थाना क्षेत्र के करनी नहर माइनर रछौली के समीप सोमवार की प्रात: आठ बजे छह वर्षीय बच्ची को विपरीत दिशा से आ रहे एक स्कूल वाहन ने टक्कर मार दिया, जिससे बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई।
थाना क्षेत्र के करनी गांव निवासी स्व. सलाउद्दीन की छह वर्षीय फिरदौस सोमवार की सुबह साइकिल से सुरजा देवी पब्लिक स्कूल बंधुनगर मखदूमपुर पढ़ने जा रही थी। जैसे ही वह करनी नहर माइनर के पास पहुंची कि विपरीत दिशा से आ रही मैजिक ने जोरदार टक्कर मार दिया। जिससे बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई। उधर भाग रहे मैजिक व चालक को ग्रामीणों ने दौड़ाकर पकड़ लिया। मृतक फिरदौस तीन भाई-बहन में सबसे छोटी थी। वहीं पिता की 2012 में मौत हो गई थी। जिनकी देखभाल दादा अलाउद्दीन करते थे।