फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोहरे के चलते खाई में गिरी कार, बाल-बाल बचे सवार

Mon, 18 Dec 2017 10:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
घने कोहरे के चलते सिकहरा में खाई में पलटी कार। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
डुमरियागंज। घना कोहरा अब दुर्घटना का सबब बनने लगा है। क्षेत्र के सिकहरा प्राथमिक विद्यालय के सामने सोमवार भोर में एक कार बेकाबू होकर सड़क किनारे खाई में गिर गई। कार में सवार सभी लोग सुरक्षित हैं। ग्रामीणों ने किसी तरह कार में सवार लोगों को बाहर निकाला और हादसे की सूचना उनके घरवालों को दी।
विज्ञापन

डुमरियागंज क्षेत्र के हल्लौर निवासी मोहम्मद सैफ (32) अपने दो अन्य साथियों के साथ सोमवार सुबह करीब 5 बजे अपनी कार से बेंवा चौराहे से होते हुए अपने घर हल्लौर आ रहे थे। सिकहरा स्थित प्राथमिक विद्यालय के ठीक सामने पुल के पास घना कोहरा होने के चलते कार असंतुलित होकर सड़क से नीचे खाई में चली गई। हादसे की जानकारी होने पर मौके पर ग्रामीण जुट गए और किसी तरह उन्हें सुरक्षित बाहर निकाला। काफी देर बाद खाई से कार को क्रेन से बाहर निकाला गया। इस संबंध में थानाध्यक्ष आरबी सिंह ने बताया कि हादसे की जानकारी नहीं है, पता करवाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें