फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नरहनी गांव में दो समुदाय के लोग हुए आमने-सामने, तनाव, एक चुटहिल

विज्ञापन
विज्ञापन
सिकंदरपुर। थाना क्षेत्र के नरहनी गांव में बुधवार को दो समुदाय के लोग मामूली बात को लेकर एक बार फिर आमने सामने हो गए। जिसमें एक पक्ष का एक युवक चुटहिल हो गया। जिससे एक बार फिर सिकंदरपुर में तनाव बढ़ गया है। हालांकि सूचना मिलते ही सिकंदरपुर एसडीएम राजेश यादव और एसओ अनिल चंद्र तिवारी हमराहियाें के साथ मौके पर पहुंच गए और आधा दर्जन लोगों को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन

सूत्रों की माने तो थाना क्षेत्र के नरहनी गांव में जयप्रकाश पुत्र जगर नाथ के घर से दो दिन पूर्व बारात गई थी। जिसमें इसी मुहल्ले का सोनू पुत्र शाह आलम भी गया था, जहां किसी से कहासुनी हो गई थी। इसी बात को लेकर बुधवार की दोपहर जयप्रकाश पड़ोसी सोनू से पूछताछ की। इसको लेकर दोनों में कहासुनी हो गई। मामला इतना तूल पकड़ा कि सोनू अपने छत पर चढ़कर जयप्रकाश के घर पर ईट चला दिया, जो जयप्रकाश के सिर पर जा लगी। इसके बाद दोनों समुदाय के लोग आमने सामने आ गए। अभी दोनों समुदायों के बीच कहासुनी चल ही रहा था कि सिकंदरपुर कस्बा से चार-पांच की संख्या में मुस्लिम समुदाय के युवक भी पहुंच गए। मामला और बिगड़ता कि एसओ और एसडीएम भी मौके पर पहुंच गए। जिसके बाद मामला शांत हुआ। वहीं पुलिस ने आधा दर्जन लोगों को हिरासत में लेकर थाने आई। इस बाबत सिकंदरपुर एसओ अनिल चंद्र तिवारी ने बताया कि दो समुदाय के लोग मामूली विवाद को लेकर आमने सामने हो गए थे। इसमें सात लोगोें को हिरासत में लिया गया है। इसमें किसी भी पक्ष से कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें