फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पकड़ी 26 लाख की अवैध शराब

Thu, 23 Nov 2017 12:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
जेठवारा पुलिस ने बुधवार को हरियाणा से दो ट्रकों से लाई जा रही 26 लाख की अवैध शराब पकड़ी। कुंडा रोड पर स्थित नौबस्ता गांव के पास पुलिस ने दो ट्रकों को रुकवा लिया। जिन पर करीब 1800 पेटी हरियाणा की शराब लदी थी। उसे कुंडा ले जाया जा रहा था। ट्रक चालक सहित कुछ लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जेठवारा एसओ बुधवार की सुबह नौबस्ता के समीप प्रतापगढ़-कुंडा मार्ग पर वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान कुंडा की ओर जा रहे दो ट्रकों को पुलिस ने रोकने का प्रयास किया। इस पर चालकों ने स्पीड बढ़ा दी। यह देख सामने खड़े सिपाही जान बचाने के लिए गड्ढे में कूद गए। बाद में पुलिस ने पीछा कर दोनों ट्रकों को रुकवा लिया। तलाशी के दौरान उन शराब लदी मिली। दोनों ट्रकों से करीब 1800 पेटी हरियाणा की शराब बरामद हुई। पूछताछ के दौरान मामला संदिग्ध लगा। इस पर पुलिस ने दोनों ट्रकों के चालकों को हिरासत में ले लिया। आबकारी अधिकारी को जानकारी देकर शराब की जांच कराई जा रही है। शराब की कीमत 26 लाख बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें