फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वृद्धाश्रम संचालन में गोलमाल समेत कई मामलों की जांच शुरु

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। गड़वार स्थित एक संस्था में गड़बड़ी, वृद्धाश्रम के नाम पर गोलमाल आदि की जांच शुरू हो गई है। बुधवार को सीडीओ की अध्यक्षता में बनी कमेटी ने दोनों पक्षों के लोगों का बयान लिया। दोनों पक्षों ने अपने-अपने साक्ष्य प्रस्तुत किए। मालूम हो कि मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव पीसी गोयल के निर्देश पर डीएम सुरेन्द्र विक्रम ने यह जांच कमेटी बनाई है।
विज्ञापन

गड़वार क्षेत्र के भाजपा नेता सुशील चौरसिया व सुजीत सिंह परमार ने मुख्यमंत्री को शिकायती पत्र देकर बताया था कि इलाके में वृद्धाश्रम संचालन के नाम पर लाखों का गोलमाल किया गया है। इसके अलावा यह भी आरोप लगाया है कि जनता शिक्षण संस्थान थुम्हा उत्तम की कमेटी में गड़बड़झाला किया गया है। इस संस्था के माध्यम से सरकारी धन का गोलमाल किया गया है। मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव पीसी गोयल ने मामले की जांच कर रिपोर्ट देने का निर्देश जिलाधिकारी को दिया था। डीएम ने इसकी जांच के लिए सीडीओ संतोष कुमार की अध्यक्षता में आठ सदस्यीय कमेटी गठित की है। कमेटी में एसडीएम सदर, डीआरडीए के पीडी, डीडीओ, मुख्य कोषाधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला समाज कल्याण अधिकारी व आरईएस के एक्सईएन शामिल हैं।
कोट
जनता शिक्षण संस्थान व वृद्धाश्रम संचालन के नाम पर गोलमाल समेत कई बिंदुओं पर की गई शिकायत की जांच चल रही है। बुधवार को कमेटी के सामने दोनों पक्षों की ओर से साक्ष्य प्रस्तुत किए गए जिसका परीक्षण किया जा रहा है। परीक्षण के बाद जल्द ही रिपोर्ट डीएम को भेज दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

संतोष कुमार सीडीओ, बलिया
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें