फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो ट्रक लाल बालू पकड़ाया, 44 हजार जुर्माना

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। प्रांतीय सीमा भरौली पर शनिवार को डीएफओ ने अचानक छापेमारी कर अवैध तरीके से लाए गए लाल बालू को पकड़ा और कुल 44 हजार का जुर्माना लगाया। इसके अलावा जगह-जगह किए गए लाल बालू के भंडारण करने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के लिए रेंजर को निर्देश दिया। रेंजर ने नरहीं पुलिस को करीब आधा दर्जन भंडारण करने वालों के खिलाफ तहरीर दी है। उधर, डीएफओ ने भरौली चौराहे पर लगे सीसीटीवी कैमरे का एंगल गलत मिलने पर पुलिस अधीक्षक को पत्र भेजा है।
विज्ञापन

लाल बालू की तस्करी पर अमर उजाला में खबर प्रकाशित होने के बाद शनिवार को डीएफओ ने प्रांतीय सीमा पर औचक छापेमारी की। अमर उजाला ने पिछले दो माह में प्रांतीय सीमा पर हो रहे लाल बालू तस्करी से संबंधित कई खुलासे किए और डीएफओ की ओर से कुछ मामलों में कार्रवाई भी की गई। दो दिन पहले किए गए एक और खुलासा के बाद डीएफओ शनिवार को भोर में अचानक प्रांतीय सीमा भरौली पर धमक गए। सीमा के पास तैनात विभागीय प्रवर्तन दल से लाल बालू के आवक के बावत जानकारी ली। इसी बीच सीमा के पास एक भंडारण स्थल से दो ट्रकों पर लादकर लाल बालू कहीं ले जाया जा रहा था जिसका पीछा कर डीएफओ ने कोरंटाडीह के पास पकड़कर कोरंटाडीह चौकी के हवाले करते हुए प्रत्येक ट्रक पर 22 हजार का जुर्माना ठोक दिया। इसके बाद डीएफओ ने भरौली, सोहांव आदि आसपास के इलाकों में जगह-जगह भंडारण किए लाल बालू को देखा और इस रेंजर एके दुबे को भंडारण करनेवालों पर मुकदमा दर्ज कराने को कहा। सूत्रों की मानें तो लाल बालू तस्करी व करोड़ों के गोलमाल के मामले में वन विभाग के प्रमुख सचिव की ओर से आख्या मांगी गई है। इसको लेकर विभाग में भी खलबली मची है।

कोट
प्रांतीय सीमा भरौली पर छापेमारी कर दो ट्रकों को पकड़कर पुलिस के हवाले किया गया और 44 हजार जुर्माना लगाया गया है। जगह-जगह लाल बालू भंडारण करने वालों पर मुकदमा के लिए रेंजर की ओर से नरहीं पुलिस को तहरीर दे दी गई है। चौराहे पर सीसीटीवी कैमरे का एंगल सही करने के लिए एसपी को पत्र भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

राम अवतार सिंह, डीएफओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें