फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आपत्तियों के निस्तारण की रणनीति बनाई

विज्ञापन
विज्ञापन
डीएम इंद्र विक्रम सिंह ने वर्ष 2022 में होने वाली यूपी बोर्ड परीक्षा के मद्देनजर समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में की। बैठक में बोर्ड परीक्षा में होने वाली तैयारियों के संबंध में जानकारी प्राप्त की गई। जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. बृजेश मिश्र ने बताया कि इस बार की परीक्षा में कुल 140925 परीक्षार्थी परीक्षा में भाग लेंगे। इसमें हाईस्कूल के कुल 75654 परीक्षार्थी तथा इंटरमीडिएट के कुल 60807 परीक्षार्थी प्रतिभाग करेंगे।
विज्ञापन

हाईस्कूल में प्रतिभाग करने वाले बालकों की संख्या 45766 तथा बालिकाओं की संख्या 29888 है। इसी प्रकार इंटरमीडिएट में बालक 35624 तथा बालिकाएं 25183 है। जनपद में राजकीय स्तर के दो, अशासकीय सहायता प्राप्त 72 तथा वित्तविहीन 137 विद्यालय समेत कुल 211 विद्यालय केंद्र बनाए गए हैं। जिला विद्यालय निरीक्षक ने बताया कि परीक्षा केंद्रों के प्रति परीक्षार्थियों के आवंटन दूर करने के संबंध में 142, परीक्षा केंद्र बनाने के संबंध में 83, धारण क्षमता से अधिक आवंटन होने के संबंध में आठ तथा परीक्षा केंद्र निरस्त करने के संबंध में सात आपत्तियां प्राप्त हुई हैं। जिलाधिकारी ने आपत्तियों को गुणवत्तापरक निस्तारण के निर्देश दिए। जो मानक को पूरा करते हैं ऐसे विद्यालयों की संस्तुति के निर्देश दिए। सभी एसडीएम तथा सीआरओ विवेक कुमार श्रीवास्तव उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें