फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: टमाटर और फूलगोभी के पौधों को बचाने के लिए मलमल के कपड़े से ढकें

विज्ञापन
विज्ञापन
नरहीं। कृषि विज्ञान केंद्र बलिया के उद्यान अनुभाग की ओर से सब्जियों की नर्सरी के लिए वैज्ञानिक तकनीक विषय पर पांच दिवसीय रोजगार प्रशिक्षण का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

इसमें बताया कि टमाटर और फूलगोभी जैसे पौधों को कीटों से बचाने के लिए 2 फीट की ऊंचाई पर मलमल के कपड़े से ढकी सुरंग जैसी संरचना बना कर ढक दें।
कृषि विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं अध्यक्ष डॉ. संजीत कुमार ने नर्सरी में वैज्ञानिक तकनीक से बीजोपचार, अच्छी गुणवत्ता वाली क्यारी तैयार करने, सही खाद और पानी के उपयोग, रोग नियंत्रण की जानकारी दी। उद्यान वैज्ञानिक डॉ. अवधेश कुमार ने बताया कि किसान सब्जियों का बीज खरीदते समय प्रमाणित बीज का प्रयोग करें तथा पंजीकृत एवं विश्वसनीय दुकान से ही बीज की खरीदारी करें। नर्सरी तैयार करने के लिए 15 से 20 सेंटीमीटर ऊंची क्यारी तैयार करें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें