बलिया। नगर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में कोरोना मरीजों का मिलना लगातार जारी है। शुक्रवार को आई रिपोर्ट में कोरोना ने जिले में दोहरा शतक पार कर दिया। रिपोर्ट के अनुसार 47 लोग नए कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। जिले में अब संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 202 हो चुकी है। आज 18 लोग स्वस्थ हुए। इस प्रकार अब तक कुल 37 लोग उपचार के बाद स्वस्थ हो चुके हैं। एक्टिव केस की संख्या 165 है। शुक्रवार को 5124 लोगों का सैंपल जांच के लिए भेजा गया।
इसकी जानकारी देते नवागत मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. नीरज कुमार पांडेय ने बताया कि लोग लापरवाही न करें, क्योंकि जनपद में कोरोना की तीसरी लहर तेजी से पांव पसार रही है। इसके रोकथाम के लिए जनपद में करीब 75 टीमें प्रतिदिन पांच हजार से अधिक सैंपलिंग लेेने का काम कर रही है। वहीं टीकाकरण भी युद्घ स्तर किया जा रहा है। उन्होंने आमजन से पूर्व की भांति कोरोना प्रोटोकाल का पालन करने तथा अपने नजदीकी केंद्र पर जाकर टीका लगाने का अनुरोध किया है।