फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महंगाई के विरोध में कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
रसड़ा कस्बा के प्यारेलाल चौराहा स्थित पेट्रोल पंप के समीप सरकार के विरोध में धरने पर युवा कांग्र - फोटो : BALLIA
विज्ञापन
रसड़ा। नगर के प्यारेलाल चौराहा स्थित पेट्रोल पंप पर युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने देश में महंगाई, पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस की कीमतों में बेतहाशा बढ़ोतरी पर केंद्र और प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। कांग्रेसियों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष सूर्यकांत यादव ने कहा कि मोदी और योगी सरकार हर मोर्चे पर विफल है। महंगाई से आमजन त्रस्त हो है। जिला सचिव विशाल चौरसिया ने कहा कि सरकार के जुमले को जनता अब समझ चुकी है। सत्ता में आने से पहले बहुत सपना दिखाते थे। सत्ता में आने के बाद लोगों के सपनों को तोड़ दिए। प्रदेश सचिव मसूद आलम अंसारी ने कहा कि उज्जवला योजना का कनेक्शन पाई महिलाएं रसोई गैस में मूल्य वृद्धि के कारण सिलेंडर नहीं भरा पा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें