कांग्रेस की प्रतिज्ञा का समापन मिर्जापुर, मिश्र का मठिया, ढाही आदि से होते हुए कस्बा में नुक्कड़ सभा के साथ हुआ। सभा में जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश पांडेय, पीयूष मिश्र, अमृता मिश्र बबलू पांडेय, रजनीकांत तिवारी, भोला दुबे, अरविंद तिवारी, रामाधार पांडेय, सर्वजीत व सुशीला देवी आदि रहीं।
बांसडीह। कस्बा में बुधवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा भगाओ महंगाई हटाने को लेकर पदयात्रा निकाल कर पूरे नगर में भ्रमण किया। इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने कहा कि बीजेपी सरकार में डीजल, पेट्रोल, रिफाइंड, सरसों तेल आदि रोजमर्रा की सामानों का दाम आसमान छू रहा है। जिससे आम जनमानस का हालात बद से बदतर हो गया है। इस मौके पर कन्हैया पांडेय, विद्याशंकर पांडेय, उमाशंकर पाठक, राघवेन्द्र प्रताप सिंह, मदन यादव, सोनम व रमेश राजभर आदि रहे।