सुखपुरा/बांसडीह/बेरुआरबारी। जिला अस्पताल के सीएमएस की ओर से छात्र नेताओं पर मुकदमा दर्ज कराने को लेकर आक्रोश बढ़ता जा रहा है। कलक्ट्रेट में एक दिन पहले प्रदर्शन करने के बाद बुधवार को जनपद में कई स्थानों पर सीएमएस के पुतले फूंके गए।
जिला अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक को निलंबित कर मुकदमा दर्ज करने की मांग को लेकर सुखपुरा चौराहे पर पुतला दहन किया गया। वक्ताओं ने कहा कि छात्र नेता आदित्य प्रताप सिंह योगी और सूरज गुप्ता किसी मरीज के मामले में चिकित्सा अधीक्षक से मिलने गए थे। दोनों तरफ से वाद विवाद हुआ। इसके बाद अधीक्षक ने छात्र नेताओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया, जो निंदनीय है। इस संबंध में जिलाधिकारी को ज्ञापन भी सौंपा, लेकिन आज तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। चेताया कि फर्जी मुकदमा वापस होने के साथ ही सीएमएस पर कार्रवाई नहीं होती है तो वह लोग सभी चौराहों पर पुतला दहन करते रहेंगे। इस मौके पर आशीष मिश्रा, प्रशांत पांडेय, ऋतुरंजय शुक्ला, सूरज शर्मा, अनूप सिंह, अजय गहलोत, राहुल सिंह आदि मौजूद रहे। बांसडीह कस्बा स्थिथ सप्तऋषि द्वार के समीप छात्र नेताओं ने सीएमएस का पुतला दहन किया। कहा कि यदि सीएमएस के व्यवहार में परिवर्तन नहीं होता है तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। मांग की कि फर्जी मुकदमे को वापस किया जाए। आदर्श मिश्रा, अभिजीत तिवारी, सत्यम, विक्की गुप्ता, आदर्श मिश्रा, सोनू सिंह, सूर्या, विक्की गुप्ता, अभिनव सिंह, चंचल रहे।
बेरुआरबारी में सीएमएस के निलंबन, फर्जी मुकदमे वापस लेने और अस्पताल में तीन वर्षों से ज्यादा से तैनात डॉक्टरों के स्थानांतरण की मांग को लेकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के गेट के सामने पुतला दहन किया। आंदोलन करने की चेतावनी दी। आदित्य योगी, तेजप्रकाश यादव, राजेश दुबे, आशीष सिंह, सौरभ शेखर सिंह, विशाल यादव, चंद्रभान यादव, अभिषेक सिंह, पीयूष सिंह, अतुल ठाकुर मौजूद रहे।