फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बकरी चराने के विवाद में वृद्धा को दिया धक्का, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बैरिया। सुरेमनपुर दियरांचल के मानगढ़ गांव में बुधवार की दोपहर लगभग एक बजे बकरी चराने के विवाद में एक वृद्ध महिला की चोट लगने के कारण मौत हो गई। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची रेवती पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

बताया जाता है कि दुलारी देवी पत्नी मुनीब साहनी की बकरी मंझरिया देवी (60) पत्नी स्व. सूरज यादव के खेत में चर रही थी। जिससे नाराज मंझरिया ने दुलारी देवी की बकरी अपने दरवाजे पर बांध दी। जिससे दुलारी देवी और उसकी एक 14 वर्ष की और एक 12 वर्ष की दो बेटी मंझरिया देवी के दरवाजे पर पहुंच गईं। गाली-गलौज व हाथापाई के बीच दुलारी व उसकी दोनों बेटियों ने मंझरिया को धक्का दे दिया, जिससे उसे काफी चोट आई। गांव के लोग उसे अस्पताल ले जा रहे थे। अभी सुरेमनपुर स्टेशन के पास पहुंचे ही थे कि उसकी मौत हो गई। सूचना पर एसएचओ यादवेंद्र पांडेय व एसआई सुरजीत सिंह मौके पर पहुंच गए और शव को कब्जे में लेकर अंत्य परीक्षण के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया। घटना की जानकारी होते ही सीओ बांसडीह प्रीति त्रिपाठी भी मौके पर पहुंची और घटना स्थल का निरीक्षण किया। इस बाबत एसएचओ ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक एफआईआर दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें