फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोर्टल पर शिकायत के बाद भी केस दर्ज नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
नगरा पुलिस ने दो माह पूर्व हुई चोरी के मामले में अब तक मुकदमा दर्ज नहीं किया। इसके बाद पीडि़त ने आईजीआरएस पोर्टल पर शिकायत की। बावजूद पुलिस ने पीडि़त का मुकदमा दर्ज नहीं किया है ।
विज्ञापन

बलुआ निवासी केदार नाथ उपाध्याय ने एसपी और मुख्यमंत्री पोर्टल पर किये गए शिकायती में कहा है कि 5 जून 2021 को उनके घर पर तिलकोत्सव का कार्यक्रम था। उपहार स्वरूप एक बैग में 1,80000 रुपया के अलावा 75000 रुपया और चांदी का बर्तन, चांदी का पांच सिक्का व सात कसैली था। जिसे उसी रात किसी ने चुरा लिया। पीडि़त ने शिकायत में रूपेश चन्द चौबे निवासी पिपरपाती थाना बांसडीह रोड पर बैग चोरी करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी थी, लेकिन पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। जिसके बाद पीडि़त ने आईजीआरएस पोर्टल पर गुहार लगाई है। लेकिन तीन हफ्ते बाद भी पीडि़त का मुकदमा दर्ज नहीं किया गया। प्रभारी निरीक्षक मायापति पांडेय ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें