फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह माह में खाते से निकले साढ़े छह लाख

विज्ञापन
विज्ञापन
जमीन बिक्री का पैसा जमा करने के अगले दिन से छह माह के अंदर 65 बार में खाते से साढ़े छह लाख रुपये गायब हो गए। बैंक और बुजुर्ग खाताधारक को भनक तक नहीं लगी। जांच में पता चला कि इन ट्रांजेक्शन के बीच छह बार ट्रांजेक्शन फेल भी हुआ है। मामला तब प्रकाश में आया, जब खाताधारक 18 अगस्त को किसान निधि का पता करने बड़ौदा यूपी बैंक सेमरी गया। पीडि़त ने बैंक से स्टेटमेंट निकलवाकर सोमवार को थाने में तहरीर दी। पुलिस छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

रामपुर छावनी गांव निवासी घुरा राजभर का सेमरी गजियापुर स्थित बड़ौदा यूपी बैंक में बचत खाता है। उसने 18 फरवरी को जमीन की बिक्री के पैसे खाते में जमा किया था। जिसके खाते से 19 फरवरी से 26 जुलाई के बीच 65 बार में साढ़े छह लाख रुपए निकाले गए। खाताधारक 18 अगस्त को बैंक में किसान निधि का पैैसा पता करने गया तो इसका पता चला। उसने सूचना बैंक मैनेजर हरि नाथ राम को दी। मैनेजर ने बताया कि खाते से जमीन की रकम को जमा करने के अगले दिन से ही 10-10 हजार रुपये निकाले गए हैं। यह निकासी उनकी शाखा से नहीं, बल्कि कहीं अन्यत्र से निकाली गई है।
थानाध्यक्ष योगेश यादव ने बताया कि तहरीर मिली है। सूचना तत्काल साइबर सेल में भेजी जा रही है। पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है। जांच के बाद मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें