फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नारायणपुर में हुई मारपीट में 36 के विरूद्घ केस, 11 गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बांसडीहरोड। थाना क्षेत्र के नारायनपुर में (बघौता) में फेसबुक पर कमेंट को लेकर हुए मारपीट के बाद गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है। हालात को देखते हुए पुलिस बल की तैनाती की गई है। इस प्रकरण में दोनों पक्षों की ओर से 36 लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कराया गया है। इस मामले में बुधवार को पुलिस ने 11 लोगों को गिरफ्तार कर चालान कर दिया।
विज्ञापन

बता दें कि नारायनपुर में (बघौता) गांव में सोमवार की शाम दो किशोरों के बीच फेसबुक पर कमेंट को लेकर मारपीट हो गई। मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने मामला शांत करा दिया। इसी मामले को लेकर मंगलवार को भी मारपीट हो गई जिसमें दोनों पक्षों से करीब 12 लोग घायल हो गए थे। इस प्रकरण में एक पक्ष के अनिल कुमार की तहरीर पर 24 तथा दूसरे पक्ष के राजेंद्र बिंद की तहरीर पर 12 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। वहीं बुधवार को 11 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। इस बाबत सीओ बांसडीह प्रीति त्रिपाठी ने बताया कि नारायनपुर बघौता में हुए मारपीट में दोनों पक्षों की तहरीर पर मुकदमा दर्जकर 11 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। इसके अलावा प्रथम दृष्टया कुछ पुलिसकर्मियों की लापरवाही भी सामने आई है। जिनके खिलाफ रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेज दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें