फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: पानी के दबाव से टूटी नहर, 100 बीघे खेत जलमग्न

विज्ञापन
विज्ञापन
बेल्थरारोड। दोहरीघाट सहायक परियोजना की नहर में पानी छोड़े जाने के एक दिन के बाद शनिवार की रात फरसाटार के ग्राम के पास अचानक नहर टूट गई, इससे करीब 100 बीघे खेत जलमग्न हो गए।
विज्ञापन


धान का बेहन डालने के लिए किसान पानी का इंतजार कर रहे थे। शुक्रवार को दोहरीघाट सहायक परियोजना की नहर में पानी छोड़ा गया। इस दौरान नहर से पानी का रिसाव होने लगा। पानी छोड़ने के दूसरे दिन शनिवार की रात फरसाटार में मुड़ने वाले स्थान पर अचानक नहर टूट गई। इससे 100 बीघे से अधिक खेतों में पानी भर गया। सूचना मिलने पर सहायक अभियंता राममिलन गोंड, जेई अंगद कुशवाहा व ठेकेदार रजनीश यादव ने मौके पर पहुंच नहर मरम्मत का कार्य शुरू करा दिया। सहायक अभियंता ने बताया कि दो-तीन माह तक नहर बंद रहती है।
उधर, ग्रामीणों का कहना है कि फरसाटार में नहर के टर्न लेने वाले स्थान पर इसके पूर्व भी पानी के दबाव के चलते नहर टूटने की घटनाएं हो चुकी हैं, लेकिन टर्न लेने वाले स्थान पर नहर की कारगर मरम्मत नहीं किए जाने से नहर टूटने की घटनाएं हो रही है। ग्रामीणों ने मुड़ने वाले स्थान पर नहर की स्थाई मरम्मत करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें