फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर ने फिर बोला ओपी राजभर पर हमला, कहा-ऐसे लोगों को जनता नकार चुकी है

Wed, 10 Feb 2021 08:36 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
विज्ञापन
संबोधित करते मंत्री अनिल राजभर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

पूर्व मंत्री ओमप्रकाश राजभर पर राजा सुहेलदेव की आड़ में राजभर समाज पर जो राजनीति कर रहे हैं और सलार सैयद गाजी का समर्थन करने वाले ओवैसी से हाथ मिला रहे हैं। ये लोग राजभर समाज का क्या भला करेंगे। ऐसे लोगों को जनता लोकसभा चुनाव में नकार चुकी है। ये बातें बुधवार को कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर ने बलिया जिले के जीराबस्ती स्थित भाजपा कार्यालय पर पत्रकारों के समक्ष कही। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि बहराइच में महाराज सुहेलदेव का भव्य स्मारक बनेगा। वहीं 16 फरवरी को उनकी जयंती पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्मारक सहित पर्यटन स्थल व अन्य विकास कार्यों का शिलान्यास करेंगे। जिसमें बलिया से पांच हजार लोग शिरकत कर राजा सुहेलदेव की भव्य मूर्ति के अनावरण के साक्षी बनेंगे।

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि एक हजार वर्ष पहले राजा सुहेलदेव ने अयोध्या पर आक्रमण करने आ रहे सैयद सलार गाजी को पराजित किया था। ऐसे महापुरुष को श्रद्धांजलि देते हुए प्रदेश सरकार स्मारक बनाने जा रही है। राष्ट्रवीर महाराजा सुहेलदेव की स्मृति में बहराइच के चितौड़ा मैदान पर 16 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्चुअल शिलांयास करेंगे।
विज्ञापन


इस मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मौजूद रहेंगे। इस दौरान स्मारक सहित अन्य विकास योजनाओं पर 80 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। कहा कि राजा सुहेलदेव की आड़ में राजभर समाज पर जो राजनीति कर रहे हैं। ऐसे लोगों को जनता लोकसभा चुनाव में नकार चुकी है।

विज्ञापन

इस दौरान नए कृषि कानूनों के खिलाफ चल रहे आंदोलन पर उन्होंने कहा कि सरकार किसानों के साथ खड़ी है। आंदोलन राजनीति से प्रेरित है। पंचायत चुनाव पर चर्चा करते हुए कहा कि भाजपा पूरी ताकत से चुनाव लड़ेगी।

उत्तराखंड के चमोली में ग्लेशियर टूटने का असर प्रदेश में नहीं है। ऐसी किसी भी आपदा से निबटने के लिए प्रदेश सरकार पूरी तरह से तैयार है। इस मौके पर भाजपा के जिलाध्यक्ष जयप्रकाश साहू,प्रदीप सिंह, आलोक शुक्ला, अमिताभ उपाध्याय, दिलीप गुप्ता, पंकज सिंह, प्रमोद सिंह रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें