फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुद्ध ने मानवता को हिंसा रहित दुनिया में जीवन जीने का राह सिखाया

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। भगवान बुद्ध ने अहिंसा की राह दिखाई और मानवता को दुख से निजात पाने का उपाय बताकर जीने की कला सिखाई। यह बात बुद्ध पूर्णिमा पर जिले भर में भगवान बुद्ध की जयंती धूमधाम से मना गई।
विज्ञापन

बहुजन समाज पार्टी ने कलेक्ट्रेट परिसर स्थित अंबेडकर संस्थान में तथागत की जयंती मनाई। भगवान बुद्ध के प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किया गया। लक्ष्मी नारायण चौहान ने कहा कि भगवान बुद्ध ने मनुवाद तथा ढकोसला से दूर रहने की शिक्षा दी। हमें अपने जीवन में बुद्ध के संदेश को उतारना चाहिए। संतलाल, महफूज आलम, उमाशंकर, अजय राम, हीरालाल राम, रामदेव गौतम, अशोक पांडेय, वीरबहादुर राम, श्याम सुंदर पटेल, सुनील पासवान, नरेंद्र पांडेय, सोहेल नाथ वर्मा, जयराम भारती, धीरज भारती, विनोद दूबे, महावीर, अजीत, कृष्ण कुुमार भारती, प्रभुनाथ, स्वामीनाथ आदि मौजूद रहे।
आध्यात्मिक चिंतन संस्थान मिश्र नेवरी के कैंप कार्यालय में गंगा मुक्ति एवं प्रदूषण विरोधी अभियान के राष्ट्रीय प्रभारी रमाशंकर तिवारी ने दीप जलाकर समारोह का उद्घाटन किया। कहा कि मानव जाति के इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ जब भगवान बुद्ध ने मानवता को हिंसा रहित दुनिया में जीवन जीने का राह सिखाई। उत्पल पांडेय, मयंक पांडेय, रविकांत, पीयूष पांडेय, सुमित मिश्र, दिनेश राय, बब्लू कुमार आदि रहे।
विज्ञापन

विशुनपुरा : सम्राट अशोक क्लब इंद्रौली मलकौली की ओर से तथागत भगवान बुद्ध विहार परिसर में सोमवार को बुद्ध जयंती मनाई गई। पूर्व विधायक गोरख पासवान ने गौतम बुद्ध के चित्र पर माल्यार्पण किया। नंदा मौर्य, चंद्रशेखर कुशवाहा, डॉ दारा मौर्य, रामू कुशवाहा, उपेन्द्र मौर्य, वीरेंद्र मौर्य, रामलाल पासवान, बब्बन मौर्य, लालबाबू मौर्य, मनोज मौर्य, ओमकार नाथ मौर्य आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें