बहुजन समाज पार्टी के नगर विधानसभा के कार्यकर्ताओं की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट स्थित अंबेडकर संस्थान में आयोजित की गई। जिसमें आगामी विस चुनाव को लेकर रणनीति बनाई गई। इस मौके पर मुख्य अतिथि मंडल कोआर्डिनेटर हरिशचंद्र गौतम ने कहा कि बहुजन समाज पार्टी बाबा साहब अंबेडकर के सिद्धांतों पर चलती है।
कांशीराम ने हजारों किमी साइकल चलाकर बहुजन समाज पार्टी का तैयार किया था। बीएसपी के लोगों के साथ ही सर्व समाज के गरीबों का उत्थान एवं समाजिक समानता का प्रयास करते रहे। जिनकी बदौलत मायावती चार-चार बार मुख्यमंत्री बनी। प्रदेश में जनकल्याणकारी योजनाएं लागू कर जंगलराज को खत्म कर कानून का राज स्थापित किया गया।
इस मौके पर सुरेंद्र निषाद ने कहा कि मायावती मुख्यमंत्री बनती है तो सर्वजन हिताय सर्वजन सुखाय के तहत सबको लाभ मिलेगा। इस मौके पर मनोज राजभर, संजय चौहान, श्याम कुमार राय, लल्लन राय, शोएबुल इस्लाम, महंथ कुमार, सुजीत पांडेय, अशोक निराला, विनोद राम सहित पार्टी के पदाधिकारी मौजूद रहे।