फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बलिया: ब्लॉक प्रमुख प्रत्याशी और बेटे का किया अपहरण, मऊ से दोनों बरामद, तीन पर एफआईआर

Sat, 10 Jul 2021 11:44 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, बलिया

सार

नगरा ब्लॉक की प्रत्याशी ब्लॉक प्रमुख और उनके पुत्र का अपहरण किया था। अपहरण के साथ ही एससी-एसटी के तहत भी मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बलिया जिले के नगरा ब्लॉक प्रमुख प्रत्याशी के अपहरण के मामले में पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ अपहरण और एससी-एसटी एक्ट का मुकदमा दर्ज किया है। गाड़ी में बैठाकर ले जाने वाले गिरफ्तार एक अपहरणकर्ता का पुलिस ने चालान कर दिया है। वहीं अपहरण में शामिल दो लोग पुलिस की पकड़ से अभी दूर हैं।

विज्ञापन


बता दें कि थाना क्षेत्र के कोठिया निवासी शंभू ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया था कि मेरी पत्नी अनीता देवी ब्लॉक प्रमुख पद की प्रत्याशी है। आठ जुलाई को वह पुत्र मृत्युंजय के साथ दिन में करीब ढाई बजे प्रमुख पद का पर्चा दाखिल कर वापस घर जा रहे थी। रास्ते में दो लोग मिले और कहा कि मेरे कमरे पर रुकिए, वोट देने के लिए कुछ बीडीसी को बुलाया है।

मेरी पत्नी व पुत्र दोनों लोगों के विश्वास में आ गए। उसके बाद जबरन पत्नी व पुत्र को बंद गाड़ी में बैठाकर अपहरण कर लिया गया। पीड़ित की तहरीर पर हरकत में आई पुलिस ने ताबड़तोड़ छापेमारी शुरू कर दी। करीब 18 घंटे के बाद अपहृत प्रत्याशी की लोकेशन मऊ शहर में मिलते ही पुलिस मऊ शहर पहुंच गई।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

काफी प्रयास के बाद पुलिस को जानकारी मिली कि फातमा अस्पताल परिसर में एक गाड़ी में अपहृत प्रत्याशी को रखा गया है। पुलिस अस्पताल परिसर से गाड़ी में बैठी प्रत्याशी और पुत्र को शुक्रवार की शाम बरामद कर लिया था।

पुलिस गाड़ी और प्रत्याशी को थाने लाई और पूछताछ के बाद गिरधारी यादव निवासी बुढ़नापुर थाना भीमपुरा, मनोज यादव और राधेश्याम यादव निवासी भड़ारी थाना नगरा के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर लिया। मामले में गिरधारी यादव को गिरफ्तार कर लिया गया है। वाहन भी गिरधारी का बताया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें