फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्लॉक प्रमुख चुनाव 2021: बलिया में चुनाव के दौरान चली गोली, बीडीसी सदस्यों के अपहरण की चर्चाएं तेज

Sat, 10 Jul 2021 11:17 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, बलिया

सार

यूपी ब्लॉक प्रमुख चुनाव 2021: सोहांव ब्लॉक के लक्ष्मणपुर चट्टी पर स्कॉर्पियो के टायर में गोली लगी। वहीं, बीडीसी सदस्यों के अपहरण की चर्चाएं भी तेज होने लगी हैं।  एसपी ने अभी अपहरण की पुष्टि नहीं की है, उन्होंने कहा कि अभी मामले की जांच चल रही है।
विज्ञापन
बलिया में ब्लॉक प्रमुख के चुनाव के दौरान चली गोली।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बलिया जिले में ब्लॉक सोहांव में ब्लॉक प्रमुख चुनाव को लेकर लक्ष्मणपुर में गोली चलने और तीन बीडीसी सदस्यों के अपहरण की सूचना से हड़कंप मच गया। आनन-फानन एसपी डॉ. विपिन ताडा के साथ ही स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। मौके पर स्कॉर्पियो बरामद हुई, लेकिन अपहरण की पुष्टि नहीं हुई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन


सोहांव ब्लॉक से सपा से भागमनी देवी पत्नी वंशीधर यादव, निर्दल उषा देवी पत्नी धमेंद्र सिंह और भाजपा से उमेश प्रसाद सिंह पुत्र केशव सिंह ने नामांकन किया था। शनिवार को चुनाव का तैयारियां चल रही थी। इस दौरान सुबह नौ बजे लक्ष्मणपुर चट्टी पर गोली चलने और बीडीसी सदस्यों के अपहरण की सूचनाएं आने लगी। मामले की जानकारी होने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।

एसपी डॉ. विपिन ताडा भी मौके पर पहुंच गए। सड़क के किनारे संदिग्ध हालात में एक स्काॉर्पियों खड़ी मिली। इसका अगला टायर फटा हुआ था। बताया जा रहा था कि गोली लगने से टायर फटा है। हालांकि इसकी पुष्टि नहीं हुई। अपहरण के बार में भी कोई खुलकर कह नहीं रहा था। दबी जुबां में तीन लोगों के अपहरण की बाते सामने आ रही थी। इस बाबत एसपी ने बताया कि टायर फटा स्कॉर्पियो बरामद हुई है। अभी किसी के अपहरण की कोई पुष्टि नहीं हो रही है। मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

पिपरा कला व चौरा गांव में पीएसी तैनात
ब्लॉक प्रमुख चुनाव को लेकर लक्ष्मणपुर चट्टी के आगे स्कॉर्पियो गाड़ी के टायर में गोली मारने और पिपरा कला गांव में छांगुर सिंह के घर पर असलहा लहराने को लेकर प्रशासन ने एहतियात के तौर पर पिपरा कला एवं चौरा गांव में पीएसी तैनात कर दी है। ताकि किसी प्रकार की कोई अप्रिय घटना घटित न हो सके।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें