फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा व बसपा के मत प्रतिशत में आई गिरावट, सपा को लाभ

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। विधानसभा चुनाव में इस बार जिले में जहां भाजपा के मत प्रतिशत में 1.25 फीसदी की गिरावट आई है वहीं सपा का मत 8.63 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। इसके अलावा बसपा के मत भी 9.76 फीसदी घटे। कांग्रेस 1.05 फीसदी ही मत हासिल कर पाई है।
विज्ञापन

सात विधानसभाओं में इस बार हुए चुनाव में कुल 1286204 मतों के सापेक्ष सर्वाधिक भाजपा को 36.39 फीसदी मत मिले जबकि वर्ष 2017 में ये 37.68 फीसदी था। इसी तरह सपा को वर्ष 2017 में जहां 27.12 फीसदी मत मिले थे, वहीं इस बार 8.63 प्रतिशत अधिक 35.75 फीसदी मत मिले हैं। बसपा के मत प्रतिशत में भी गिरावट आई है। वर्ष 2017 में बसपा को जहां कुल 24.84 फीसदी मत मिले थे वहीं इस बार 9.76 फीसदी कम 15.08 फीसदी मत मिले हैं। इसके अलावा इस बार कांग्रेस को महज कुल 1.05 फीसदी मतों से ही संतोष करना पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें