फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खिताबी मुकाबले में भोजपुर ने भरौली को हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
नरहीं। शांति निकेतन समिति उजियार की ओर से आयोजित फुटबाल प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में भोजपुर ने भरौली को पटखनी दी। संघर्षपूर्ण खिताबी मुकाबले पर भोजपुर ने 2-1 से कब्जा जमाया। विजेता और उपविजेता टीम को विजय सिंह व अजीत राय ने संयुक्त रूप से पुरस्कृत किया।
विज्ञापन

फाइनल मुकाबले में भरौली के गोलू सिंह ने 15वें मिनट में गोल दागकर टीम को शुरुआती बढ़त दिला दी। पहले हॉफ की समाप्ति पर भरौली की बढ़त कायम रही। दूसरे हॉफ में भोजपुर ने जबरदस्त वापसी की। 10वें मिनट में दिलीप ने अपने बेहतरीन गोल से भोजपुर को 1-1 की बराबरी पर लाकर खड़ा कर दिया। 30वें मिनट में दिलीप ने अपना व टीम का दूसरा गोल कर भोजपुर को 2-1 की निर्णायक बढ़त दिला दी। प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार भोजपुर के दिलीप वहीं प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट भोजपुर के ही गोलकीपर को मिला। निर्णायक की भूमिका हारिश अली, प्रभंजन राय व अभिलाष राय ने निभाई। इस अवसर पर विमलेश राय, संजय राय, अनिल गुप्ता, अमित राय, नितिन राय, अभिमन्यु पटेल व रितेश यादव आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें