भारतीय युवा कांग्रेस के आह्वान पर सोमवार को ललित मोदी प्रकरण को लेकर जनपद के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बालेश्वर मंदिर के सामने भैंस के आगे बीन बजाकर विरोध प्रदर्शन किया।
इस दौरान भारतीय युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव जैनेंद्र कुमार पांडेय ने कहा कि ललित मोदी प्रकरण में भारत के प्रधानमंत्री से कुछ बोलने की उम्मीद करना भैंस के आगे बीन बजाना जैसा है।
उन्होंने मांग किया है कि विदेश मंत्री सुषमा स्वराज एवं राजस्थान के मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे को बर्खास्त कर देशहित में कार्य करें।
इसके साथ ही भारत के भगौड़े ललित मोदी को अपने देश में लाकर उसे हिसाब बराबर करे। इस मौके पर विजय सिंह गाट, सुनील सिंह, सागर सिंह, श्रीनाथ सिंह चौहान, निल्कू भाई, सूर्यकांत यादव, योगेंद्र तिवारी, अजीत यादव, अनुज अग्रहरि, गोविंद साह, मुकेश गुप्त, सुनील गुप्त आदि मौजूद रहे।