फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बलियाः जिला अस्पताल में भ्रष्टाचार के खिलाफ छात्रों का अनशन शुरू, छात्र कर्फ्यू लगाने की चेतावनी

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया जिला अस्पताल में भ्रष्टाचार की बात कहते हुए पूर्वांचल छात्र संघर्ष समिति की ओर से सोमवार को नगर के टीडी कॉलेज चौराहे पर छात्र नेताओं का आमरण अनशन शुरू हो गया। छात्राओं की ओर से विगत कई दिनों से अस्पताल में व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ आंदोलन किया जा रहा है। मांगें नहीं मानने पर छात्र कर्फ्यू लगाने का एलान भी किए हैं।
विज्ञापन

जिला अस्पताल के सीएमएस की ओर से छात्र नेताओं पर एफआईआर दर्ज कराने के बाद से ही छात्र अस्पताल प्रशासन के खिलाफ लामबंद हैं। छात्र नेताओं ने बीते दिनों कलेक्ट्रेट परिसर में धरना-प्रदर्शन के साथ ही जिलाधिकारी को ज्ञापन भी सौंपा था, लेकिन प्रशासन ने अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की। अनशन पर छात्र नेता आदित्य प्रताप सिंह, छात्र नेता सूरज गुप्ता व छात्र नेता सिंटू यादव बैठे हैं। पूर्वांचल छात्र संघर्ष समिति के संयोजक नागेंद्र बहादुर सिंह झुन्नू ने कहा कि यदि हमारी मांगें नहीं मानी गईं तो आंदोलन इससे भी बड़ा रूप लेगा। जन समुदाय के सहयोग से जिले के छात्र कर्फ्यू भी जल्द लगाएंगे।
पूर्व अध्यक्ष आशुतोष पांडेय ने कहा कि अस्पताल में व्याप्त भ्रष्टाचार व डॉक्टरों द्वारा प्राइवेट प्रैक्टिस करने से जनता का आर्थिक शोषण हो रहा है। इसके खिलाफ हमारी यह लड़ाई जारी रहेगी। इस मौके पर पूर्व अध्यक्ष मिथिलेश यादव, पूर्व अध्यक्ष नितेश यादव, छात्रसंघ अध्यक्ष विशाल यादव, छात्र नेता अविनाश सिंह नंदन, छात्र नेता अतुल कुमार पांडेय, प्रवीण सिंह, वीर प्रताप सिंह, रोहित नाही, गणेश यादव, आलोक भारती, मोहित चौधरी, दीपक पासवान, मंटू साहनी, विक्रांत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें