फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बलिया को दोनों मैचों में मिली हार

विज्ञापन
विज्ञापन
सुखपुरा। हनुमानगंज स्थित गोपाल आईटीआई की ओर से देवकली ब्रह्म स्थान पर चल रहे स्टेट कबड्डी चैंपियनशिप के द्वितीय चरण में बृहस्पतिवार को 13 मैच खेले गए। खचाखच भरे मैदान में दर्शनों ने खिलाडि़यों का खूब उत्साहवर्धन किया।
विज्ञापन

खेल की शुरुआत सजपा के प्रदेश अध्यक्ष अनिल सिंह खिलाडि़यों से परिचय प्राप्त कर किया। गोंडा और गोरखपुर के बीच हुए मैच में गोरखपुर 55 अंक पाकर विजयी हुआ। देवरिया और आजमगढ़ के बीच में खेले गए मैच में आजमगढ़ 54 अंक पाकर विजयी रहा। तीसरा मैच लखनऊ और महाराजगंज के बीच में हुआ। इसमें लखनऊ 36 अंक पाकर विजयी हुआ। चौथा मैच अयोध्या और कुशीनगर के बीच में हुआ। कुशीनगर को हराकर अयोध्या विजयी रहा। बलिया-गोरखपुर के बीच हुए मैच में गोरखपुर ने बलिया को 57-32 से हराया। देवरिया और गोंडा के बीच में हुए मैच में गोंडा 44 अंक पाकर जीता। मऊ और महाराजगंज के बीच में हुए मैच में मऊ ने जीत दर्ज की। लखनऊ और अयोध्या के बीच में हुए मैच में अयोध्या 40 अंक पाकर जीता। आजमगढ़ और बलिया के बीच हुए मैच में आजमगढ़ 51 अंक पाकर जीत गया। अयोध्या और महाराजगंज के बीच में हुए मैच में महाराजगंज 24 अंक पाकर जीता। गोरखपुर और गोंडा के बीच में खेले गए मैच में गोरखपुर 55 अंक पाकर विजेता रहा। देवरिया और आजमगढ़ के बीच में हुए मैच में आजमगढ़ 54 अंक पाकर विजयी हुआ। महराजगंज को हरा अयोध्या विजयी हुआ। दर्शक खचाखच भरे ग्राउंड में खिलाडि़यों के खेल उत्साह बढ़ाने के लिए तालियां बजाते रहे। इस मौके पर राजेश कुमार सिंह, प्रशांत कुमार पांडेय, सुरेश कुमार सिंह, विनोद कुमार यादव, प्रवीण तिवारी, रीतेश तिवारी, धर्मेंद्र तिवारी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें