माझी में सरयू नदी पर निर्माणाधीन रेलवे का नया पुल। संवाद
- फोटो : BALLIA
बलिया-छपरा रेलखंड पर बकुल्हां-माझी रेलवे स्टेशनों के बीच सरयू नदी पर निर्माणाधीन रेलवे पुल का काम पिछले चार वर्षों में भी आधा अधूरा है। रेलवे ने इसे तीन साल के भीतर ही पूरा कराने का निर्देश दिया था। रेलवे पुल का निर्माण कार्य अब तक पूरा नहीं हो पाने के कारण छपरा-औड़िहार रेल मार्ग के दोहरीकरण कार्य में रुकावट आ रही है।
गौरतलब है कि रेलवे पुल का निर्माण बलिया के एक ठेकेदार को दिया गया है। पुल कब तक बनकर तैयार होगा यह बताने वाला कोई नहीं है। यहां सिर्फ ठेकेदार के मुंशी व मजदूर रहते हैं। रेलवे के जिम्मेदार अधिकारी कभी आते ही नहीं। यहां काम कर रहे लोगों ने बताया कि बिहार की साइड का सरयू नदी का एक पिलर कुछ टेढ़ा हो गया था। इसके कारण कार्य रुका था। अब उसे ठीक कर दिया गया है। इस संदर्भ में डीआरएम के जनसंपर्क अधिकारी अशोक कुमार ने बताया की पुल का निर्माण कार्य तेजी से हो रहा है। जल्द ही यह रेलवे पुल बनकर तैयार हो जाएगा।