फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बलिया: युवक की हत्या कर शव को गेहूं के खेत में फेंका

Tue, 25 Jan 2022 09:28 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, बलिया

सार

मनियर थाना क्षेत्र के बड़ागांव का निवासी था मृतक, छोटे भाई की तहरीर पर मुकदमा दर्ज
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बलिया के मनियर थाना क्षेत्र के बड़ागांव निवासी मुन्ना गुप्ता (35) की सोमवार रात हत्या कर दी गई। मंगलवार को उसका शव लोहटा गांव के सेमरा बाबा स्थान के पास गेहूं के खेत में मिला। मनियर पुलिस की सूचना के बाद एसपी राजकरन नय्यर, एएसपी विजय त्रिपाठी, फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल की जांच पड़ताल की।
विज्ञापन


पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस मामले में पुलिस मृतक के छोटे भाई मोहन गुप्ता की तहरीर पर अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर छानबीन में जुट गई। 
विज्ञापन

मृतक के छोटे भाई मोहन गुप्ता ने तहरीर में बताया कि मेरा भाई मुन्ना गुप्ता रसड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम रेकहां रिश्तेदारी में शादी समारोह में गया था। सोमवार को फोन से बात हुई थी। बताया कि मैं बस से लौट रहा हूं और मुर्गा प्याज मसाला लेकर आ रहा हूं।

रात भर हम लोग इंतजार करते रहे, लेकिन वह नहीं आया। सुबह हम लोग खोनबीन करते हुए सुग्रीव सिंह पुत्र मुनेश्वर सिंह निवासी पनीचा के बगीचे में लोहटा गए तो स्वामीनाथ के गेहूं के खेत में मेरे भाई का शव क्षत-विक्षत दशा में पड़ा हुआ था। उसने आशंका जताई कि अज्ञात लोगों उसके भाई की हत्या कर साक्ष्य छिपाने के लिए उद्देश्य से शव को फेंक दिया है।

इस बाबत सीओ प्रीति त्रिपाठी ने बताया कि मृतक के छोटे भाई की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है, कार्रवाई जारी है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें