फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आशाओं ने लिपिक को बनाया बंधक, हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
चिलकहर। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चिलकहर पर बृहस्पतिवार को आशा बहुओं ने लिपिक को बंधक बनाकर जमकर हंगामा किया। इस दौरान सभी योजनाओं में पैसा लेने के बाद ही लाभ देने का आरोप लगाया। काफी मशक्कत के बाद आशा बहुएं शांत हुईं। उन्होंने चेताया के लिए ऐसा ही होता रहा तो हम चक्काजाम कर अनशन के लिए बाध्य होंगे। इसकी सारी जिम्मेदारी जिम्मेदार कर्मचारियों की होगी।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को आशा बहुओं ने अस्पताल के सभी स्टाफ पर आरोप लगाते हुए करीब दो घंटे तक जमकर हंगामा कि या। आशा बहुओं का आरोप था कि प्रसव योजना का लाभ, जन्म प्रमाण पत्र सहित विभिन्न योजनाओं पर यहां पर संबंधित कर्मचारियों द्वारा बिना पैसा लिए कोई भी चेक और भुगतान नहीं किया जाता है। ऐसे में लाभार्थियों को शोषण का सामना करना पड़ रहा है। आशा बहुओं ने आरोप लगाया कि यदि जल्द ही इसका निदान नहीं हुआ तो अस्पताल का तालाबंदी कर धरना प्रदर्शन करेंगे। इस संबंध में अकाउंटेंट मैनेजर जयप्रकाश ने बताया कि कुछ इस तरह की शिकायतें हैं। जल्द ही निराकरण कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें