फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रसव के दौरान मां-बच्चे की मौत में एएनएम गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बक्सर के प्राइवेट क्लीनिक में प्रसव के दौरान मां-बच्चे की मौत के मामले में उजियार उपकेंद्र की एएनएम को बक्सर पुलिस ने गिरफ्तार किया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नरहीं के अधीक्षक डॉ. साकेत बिहारी शर्मा ने कोरंटाडीह चौकी पर पहुंच कर बक्सर पुलिस से घटना की जानकारी ली।
विज्ञापन

बिहार के बक्सर थाने के एसएचओ दिनेश कुमार महिला कांस्टेबल के साथ कोरंटाडीह पुलिस पर पहुंचे। बताया कि 15 मई 2018 को सरयां गांव निवासी उर्मिला देवी पत्नी आशीष गुप्ता को प्रसव पीड़ा हुई। इसको उपकेंद्र उजियार पर तैनात एएनएम सूर्यावती देवी पत्नी नेकलाल शर्मा निवासी पहाड़पुर थाना रसड़ा ने बक्सर सिविल लाइंस स्थित एक निजी क्लीनिक में भर्ती कराया। ऑपरेशन करने के बाद अत्याधिक रक्तस्राव होने के कारण मां-बच्चे की मौत हो गई। मामले में टाउन थाना बक्सर में मुकदमा पंजीकृत किया गया। न्यायालय के आदेश पर सोमवार को बक्सर पुलिस एएनएम सूर्यावती देवी को गिरफ्तार करने के बाद नरहीं थाना लाई। इसके बाद बक्सर पुलिस लेकर चली गई। टाउन थाना प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि क्लीनिक संचालिका पूनम राय को दो दिन पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। घटना की जानकारी होने पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नरहीं के अधीक्षक डॉ. साकेत बिहारी शर्मा भी कोरंटाडीह चौकी पर पहुंच कर बक्सर पुलिस से घटना की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि इस घटना की जानकारी विभाग को भी नहीं थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें