फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस लाइन को सजाने में जुटे पुलिस के जवान

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। कोरोना संक्रमण एवं संभावित बारिश के चलते गणतंत्र दिवस पर्व पर काले बादल मंडराने लगे हैं। कारण कि कोरोना संक्रमण के चलते स्कूल कॉलेज 30 जनवरी तक बंद कर दिए गए हैं, जबकि शीतलहर एवं संभावित बारिश पुलिस लाइन मैदान में होने वाले पुलिस परेड पर कहीं खलल डाल न दें। हालांकि पुलिस के जवानों ने गणतंत्र दिवस को चार चांद लगाने के लिए युद्घ स्तर से तैयारी में लगा हुआ।
विज्ञापन

प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी पुलिस के जवान गणतंत्र दिवस को चार चांद लगाने के लिए सोमवार को युद्घ स्तर पर पुलिस लाइन परेड ग्राउंड में जुट गए। हालाकि जमीन गली रही, लेकिन उसे सूखाने के लिए जवान लगे रहे। जिसका अंतिम रूप आज यानि 25 जनवरी को जवानों द्वारा दिया जाएगा। अब देखना यह है कि पुलिस के जवानों के मेहनत पर संभावित बारिश साथ देती है या फिर उनके मेहनत पर पानी फेरने का काम करती है। उधर, प्रदेश में लगातार बढ़ रहे कोरोना संक्रमण के चलते शासन ने 30 जनवरी तक सभी स्कूलों व कालेजों को बंद कर दिया है। जिससे स्कूल व कालेजों में होने वाले रंगारंग कार्यक्रम नहीं हो पा रहा है। इस दौरान स्कूल व कालेजों में केवल शिक्षक व शिक्षिकाओं द्वारा झंडारोहरण एवं राष्ट्र गान गाकर गणतंत्र पर्व मनाया जाएगा।
बगैर कैदियों के जेल पर फहरेगा तिरंगा
बलिया। जिला कारागार में इस वर्ष गणतंत्र पर्व बगैर कैदियों के मनाया जाएगा। इस बार जिला कारागार प्रशासन व बंदीरक्षक की मौजूदगी में 8.30 बजे ध्वजारोहण किया जाएगा। बता दे कि पिछले वर्ष लगातार हुई बारिश के कारण जिला कारागार में निरूद्घ 939 कैदियों केे गैैर जनपद के कारागारों में शिफ्ट किया गया था। तब से नए व पुराने सभी कैदियों को बाहर ही जिला कारागार प्रशासन द्वारा शिफ्ट किया जा रहा है।
विज्ञापन

इस वर्ष एनसीसी कैडेटों का नहीं हुआ चयन
बलिया। दिल्ली में गणतंत्र दिवस के परेड में शामिल होने के लिए इस वर्ष बलिया के एनसीसी कैडेटों का चयन नहीं हो सका है। जबकि पिछले वर्ष गणतंत्र दिवस के परेड में बलिया के आठ कैडेटों का चयन हुआ था। इसमें यूपी 90 बटालियन के दो तथा यूपी 93 के छह कैडेट शामिल थे। फाइनल चयन प्रक्रिया में जा रहे वाराणसी मंडल के 35 एनसीसी कैडेटों में से दो की कोरोना रिपोर्ट गाजियाबाद में पॉजिटिव आ जाने से पूरे कैडेटों को वापस कर दिया गया था। जिससे उनके मंसूबों पर पानी फिर गया था।
गणतंत्र दिवस पर जनपदीय पुलिस चला रही विशेष सतर्कता अभियान
बलिया। 26 जनवरी (गणतंत्र दिवस) को देखते हुए जनपदीय पुलिस विशेष सतर्कता अभियान चला रही है। जिसके तहत रेलवे स्टेशन, बस स्टेशन सहित समस्त होटलों में आने जाने वाले सभी लोगों की तलाशी की जा रही है। ताकि गणतंत्र दिवस शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो सकें। इसकी जानकारी देते हुए अपर पुलिस अधीक्षक विजय त्रिपाठी ने बताया कि शांति व्यवस्था भंग करने वालों से सख्ती से निपटा जाएगा एवं उनके विरूद्ध कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने जनपद के सभी वर्गों के लोगों से अपील किया कि कोविड-19 गाइडलाइंस का पालन करें। मास्क लगाएं एवं दो गज दूरी का अवश्य पालन करें। बताया कि जनपद में धारा 144 लागू है, इसका कड़ाई से पालन कराने के लिए समस्त क्षेत्राधिकारी, थाना प्रभारी व चौकी इंचार्ज को निर्देश दिए गए है रात्रि कर्फ्यू जारी रहेगा ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें