फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोककला, नाटक और संस्कृति के उत्थान के लिए प्रयत्नशील रहे अमीरचंद

विज्ञापन
विज्ञापन
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओर से टाउन हाल (बापू भवन) के सभागार में स्वयंसेवक और संस्कार भारती के राष्ट्रीय महामंत्री अमीरचंद जी की याद में श्रद्धांजलि सभा की गई। आरएसएस के स्वयंसेवक, संस्कार भारती के कार्यकर्ता, समवैचारिक संगठनों के कार्यकर्ताओं के साथ सैकड़ों लोगों ने श्रद्धासुमन अर्पित किए।
विज्ञापन

श्रद्धांजलि सभा का शुभारंभ गोरक्षप्रांत के प्रांत प्रचारक सुभाष, बलिया विभाग के विभाग संघचालक रामप्रताप, सह प्रांत कार्यवाह विनय, हिंदू जागरण मंच के अखिल भारतीय सह संयोजक कमलेश, अखिल भारतीय सह संयोजक प्रेम कुमार, अधिवक्ता परिषद के राष्ट्रीय मंत्री सत्यप्रकाश राय ने अमीरचंद के तैलचित्र पर पुष्पार्चन के साथ किया। अमीरचंद्र का 16 अक्टूबर को अरुणाचल प्रदेश में निधन हो गया था। आरएसएस के प्रांत प्रचारक ने कहा कि स्व. अमीरचंद का जाना अपूरणीय क्षति है। अमीरचंद लोक कला, लोक नाटक और लोक संस्कृति के उत्थान के लिए हमेशा प्रयत्नशील रहे। लोक कलाकारों के बीच उनकी एक अलग प्रतिष्ठा थी। अमीरचंद ने 1990 के बाद भारत की विविध भारतीय कला के स्वरूप से संपूर्ण भारत को परिचित कराया। हिंदू जागरण मंच के अखिल भारतीय सह संयोजक ने बताया कि अमीरचंद जी सादगी की प्रतिमूर्ति थे। डॉ. विनोद सिंह, राजकुमार, अक्षय सिंह, ताराचंद, शिवकुमार कौशिकेय, जयप्रकाश साहू, विधायक सुरेंद्र सिंह, संजय शुक्ल, सन्तोष, हरनाम सिंह, अनुज आदि थे। संचालन अरुण मणि ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें