फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: पीएचसी में ईसीजी की नाम पर 200 रुपये की वसूली का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
मनियर। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मनियर पर ईसीजी के नाम पर स्टाफ नर्सों की ओर से धनउगाही का मामला प्रकाश में आया है। वहीं जिस स्टाफ नर्स पर आरोप लग रहा है, वह किसी दूसरे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर नियुक्त बताई जा रही है।
विज्ञापन

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मनियर पर ईसीजी कराने गई पिलुई निवासी अनिता देवी, मनियर निवासी सरल शर्मा, कन्हैया प्रसाद का कहना है कि ईसीजी के नाम पर 200 रुपये लिए जा रहे हैं। अनीता देवी ने बताया कि डाक्टर के लिखने पर ईसीजी कराने गई। वहां पर तैनात महिला ने 200 रुपये की मांग की। बताया कि सरकारी अस्पताल में पैसा नहीं लगता है। इसी उद्देश्य से बिना पैसा लिए घर से निकल गई। जब यहां ईसीजी के नाम पर 200 रुपये की मांग की तो कर्ज लेकर दो सौ रुपए दिए।
लोगों के अनुसार, न्यू प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बालूपुर में नियुक्त स्टाफ नर्स मनियर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर ड्यूटी करती है। इन्हीं द्वारा पैसे की लेनदेन कराई जा रही है। धनउगाही के बारे में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. जयंत कुमार ने कहा कि मामला संज्ञान में नहीं है। शिकायतकर्ता का वीडियो देखने के बाद सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें