फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बलिया: जिला पंचायत सदस्य के घर अचानक पैमाइश करने पहुंची टीम, सपाइयों ने भाजपा पर लगाया आरोप

Mon, 28 Jun 2021 04:28 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, बलिया

सार

जिला पंचायत के वार्ड नंबर दो के सदस्य के घर की पैमाइश के लिए राजस्व और चकबंदी की टीम आ धमकी। इसकी सूचना सपा के वरिष्ठ नेताओं पूर्व मंत्री नारद राय, अंबिका चौधरी, पूर्व विधायक संग्राम सिंह यादव, वरिष्ठ सपा नेता सूर्यभान सिंह को दी गई। 
विज्ञापन
एसडीएम प्रशांत नायक से बातचीत करते पूर्व मंत्री एवं सपा नेता नारद राय सहित अन्य नेता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बलिया जिले के उभांव थाना क्षेत्र के निर्दलीय जिला पंचायत सदस्य जनार्दन सिंह यादव के यहां पुलिस पहुंचने का मामला अभी ठंडा भी नहीं हुआ था कि सोमवार को एक और जिपं सदस्य के घर पुलिस पहुंच गई।  एसडीएम बैरिया के नेतृत्व में टीम वार्ड दो से सपा के जिला पंचायत सदस्य विनोद कुमार यादव के कटरा और घर की पैमाइश के लिए पहुंच गई। सपाइयों ने आरोप लगाया कि जिपं अध्यक्ष पद के भाजपा उम्मीदवार को वोट देने के लिए दबाव बनाया जा रहा है। वहीं, एसडीएम का कहना है कि शिकायत के आधार पर मामले में कार्रवाई की गई है। 
विज्ञापन


जिला पंचायत के वार्ड नंबर दो के सदस्य एवं सपा नेता विनोद कुमार यादव के कटरा और घर की पैमाइश के लिए अचानक सोमवार को एसडीएम प्रशांत कुमार नायक, क्षेत्राधिकारी आरके तिवारी के नेतृत्व में राजस्व और चकबंदी की टीम आ धमकी। इससे परिजन सकते में आ गए।

तुरंत इसकी सूचना सपा के वरिष्ठ नेताओं पूर्व मंत्री नारद राय, अंबिका चौधरी, पूर्व विधायक संग्राम सिंह यादव, वरिष्ठ सपा नेता सूर्यभान सिंह को दी गई। हालांकि उन लोगों के पहुंचते-पहुंचते पैमाइश पूरी हो गई थी। रास्ते में लौटते हुए अधिकारियों को रोककर सपा नेताओं ने बात की।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप लगाया कि प्रशासन के सहारे जिला पंचायत अध्यक्ष पद के भाजपा उम्मीदवार को वोट देने के लिए दबाव बनाया जा रहा है। सपा नेताओं ने एसडीएम से कहा कि मतदान संपन्न होने तक कोई कार्रवाई न हो। एसडीएम ने सपा नेताओं को आश्वस्त किया कि चुनाव बाद ही आगे की कार्रवाई होगी।

इस बाबत उपजिलाधिकारी प्रशांत कुमार नायक ने बताया गांव के ही कुछ लोगों की शिकायत पर राजस्व और चकबंदी टीम पैमाइश करने गई थी। पैमाइश की गई। रिपोर्ट अभी हमारे सामने नहीं आई है। रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्रवाई होगी। सपा नेताओं के आरोपों के बाबत एसडीएम ने कहा कि नहीं ऐसा कुछ नहीं है। पैमाइश नियमानुसार तरीके से हो रही थी। सपा नेताओं ने जिला पंचायत अध्यक्ष पद का चुनाव संपन्न होने तक कार्रवाई रोकने आग्रह किया। इसके लिए मौका दिया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें