फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अखिलेश यादव के बयान पर पलटवार: विधायक सुरेंद्र सिंह ने कहा- साधु-संतों पर अभद्र टिप्पणियां करते हैं सपा सुप्रीमो

Fri, 19 Nov 2021 08:14 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, बलिया

सार

यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के विवादित बयान पर भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह ने पलटवार किया है। 
विज्ञापन
भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के साधु संतों को लेकर दिए गए बयान पर बैरिया विधायक सुरेंद्र सिंह ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि सत्ता से बाहर होने से अखिलेश का संतुलन बिगड़ गया है। इसलिए वे साधु-संतों व साधकों के संदर्भ में अभद्र टिप्पणियां करते हैं।

विज्ञापन


चांदपुर स्थित अपने आवास पर शुक्रवार को पत्रकारों से बातचीत में विधायक ने कहा कि आदित्यनाथ साधक और सेवक हैं। अखिलेश ने अपने चाचा व पिता को अपमानित कर सत्ता सुख प्राप्त किया है।  जिसके राज में न बेटी सुरक्षित थी, न खेती और न ही मवेशी। ऐसे लोग किसी साधक पर टिप्पणी करें तो वह निंदनीय है।

योगी ने माफियाओं का क्या हश्र किया है यह जगजाहिर है। कहा कि ऐसे तत्वों को मुंहतोड़ जवाब देने के लिए मैं सदैव तत्पर हूं जो मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबंध में सस्ती लोकप्रियता के लिए गलत बयानी कर रहा हो।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें