फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लघु नाटिका प्रस्तुत कर बताया मतदान का महत्व

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। स्वीप कार्यक्रम के तहत कंपोजिट विद्यालय छपरा सारिब रेवती में स्कूली बच्चों ने मतदान से संबंधित लघु नाटिका प्रस्तुत की। बच्चों ने अपने अभिनय से मतदान के मूल्य को बताते हुए लोगों को जागरूक किया कि मतदान बहुत ही आवश्यक है। मतदान से ही देश का विकास होगा क्योंकि मतदान के द्वारा ही हम एक उत्तरदायी सरकार का चयन करते हैं जो अपने नागरिकों के लिए अच्छा काम करती है और हमें एक कुशल शासन व्यवस्था प्रदान करती हैं।
विज्ञापन

इस लघु नाटिका में बच्चों ने संदेश देते हुए कहा कि मतदान सभी को करना चाहिए। बुजुर्ग हो या फिर दिव्यांग सभी को मतदान करने आना चाहिए। निर्वाचन आयोग बुजुर्ग और दिव्यांगो के लिए सुविधा प्रदान करता है कि वे मतदान केंद्र जाकर अपना मतदान कर सकें। लघु नाटिका में विद्यालय के विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया और लोगों को जागरूक किया। लघु नाटिका को प्रधानाध्यापक अरविंद्र कुमार पांडेय और सह अध्यापिका रहनुमा बेग़म ने तैयार किया था। इस अवसर पर खंड शिक्षा अधिकारी रत्न शंकर पांडेय के साथ ही शिक्षक व अभिभावक रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें