फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौ दिन बाद स्वयं थाने पहुंचे लापता प्रबंधक, कागजी कोरमपूरा कर पुलिस ने छोड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
चिलकहर। रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के बर्रेबोझ निवासी व श्रीराम चंद्र महाविद्यालय के प्रबंधक अभय कुमार सिंह नौ दिन बाद स्वयं मंगलवार को वाराणसी के शिवपुर थाने पहुंचे, जहां पुलिस को बताया कि उन्हें घूमने की इच्छा थी। इसलिए बाहर घूमने चले गए थे। मुझे नहीं पता था कि इतना बड़ा मामला हो जाएगा। लेकिन यह नहीं बताया कि वह कहां घूमने गए थे। अंत में पुलिस ने कागजी कोरम पूरा कर उन्हें छोड़ दिया। इसके बाद प्रबंधक मंगलवार की शाम को अपने घर पहुंचे।
विज्ञापन

बता दें कि 20 सितंबर 2021 को प्रबंधक अभय कुमार सिंह वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज भोजूबीर के पिछले गेट से लापता हो गए थे। जिनका मोबाइल प्रबंधक के साढू के घर से पुलिस ने बरामद किया था। मामले में पुलिस ने प्रबंधक के साढू विनोद सिंह व उनके साथी गुड्डू सिंह व प्रमोद सिंह सहित चार लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ भी की थी। इस मामले में प्रबंधक के साढू विनोद ने ही अभय की गुमशुदगी की रिपोर्ट शिवपुर थाने में दर्ज कराई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें