फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौ दिनों बाद क्रय केंद्र पर हुई बोहनी, 40 क्विंटल की खरीद

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। नौ दिनों बाद शनिवार को जिले में गेहूं की खरीद शुरू हो गई। नगरा के क्रय केंद्र पर 40 क्विटल गेहूं से बोहनी हुई। हालांकि अभी भी अधिकांश क्रय केंद्रों पर किसान नहीं पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

जिले में एक अप्रैल से 42 क्रय केंद्रों पर गेहूं की खरीद शुरू की गई है जो 15 जून तक चलेगी। इसमें सबसे अधिक विपणन विभाग के 17 एफसीआई के एक व पीसीएफ के 24 केंद्र हैं। इन क्रय केंद्रों पर वही किसान गेहूं बेच सकेंगे जिन्होंने ऑनलाइन पंजीकरण करा लिया है। अब तक 8134 किसानों ने पंजीकरण भी कराया है। क्रय केंद्रों पर पीओपी (प्वाइंट ऑफ परचेज) मशीन से खरीद की व्यवस्था की गई है। इस वर्ष शासन की ओर से जिले के लिए 95 हजार मी. टन गेहूं खरीद करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
बता दें कि इस वर्ष लगातार बारिश व जलभराव से अधिकांश जगह विलंब से गेहूं की बोआई हुई थी। इस वजह से कटाई भी विलंब से हो रही है। जहां पर कटाई हो गई है, वहां के किसान अब क्रय केंद्र पर पहुंच रहे हैं। अभी भी अधिकांश इलाकों में कटाई का कार्य तेजी से चल रहा है।
विज्ञापन

अब क्रय केंद्रों पर किसान पहुंचने लगे हैं और खरीद शुरू हो चुकी है। उम्मीद है अगले दो-तीन दिनों पर किसानों की भीड़ होगी। किसानों पंजीयन के अनुसार नंबर उपलब्ध कराए जा रहे हैं।
विज्ञापन

- अविनाश चंद्र सागरवाल, जिला खाद्य विपणन अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें