संवाद न्यूज एजेंसी
बैरिया। सोनबरसा स्थिति 7 करोड़ 32 लाख रुपये से नवनिर्मित राजकीय महाविद्यालय में नामांकन प्रक्रिया बुधवार से शुरू हो गई। प्राचार्य इंग्लेश कुमार ने बताया कि शासन की मंशा के अनुसार नामांकन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
बीए हिंदी, अंग्रेजी, संस्कृत, अर्थ शास्त्र, समाज शास्त्र, रसायन विज्ञान, भौतिक विज्ञान, जीव विज्ञान, वनस्पति विज्ञान व बीकॉम के लिए दाखिला लिया जाएगा। प्रवेश के इच्छुक छात्र-छात्राएं सोनबरसा स्थित राजकीय महाविद्यालय के कार्यालय में सुबह-दस से शाम चार बजे तक शैक्षणिक प्रमाणपत्र के साथ आकर प्रवेश ले सकते हैं। महाविद्यालय राजकीय विनिमय द्वारा अनेक सुविधाओं से परिपूर्ण है।
राजकीय महाविद्यालय के प्राचार्य ने अभिभावकों से अनुरोध किया है कि अपने बच्चों की उच्च शिक्षा दिलाने के लिए यथा शीघ्र राजकीय महाविद्यालय से संपर्क कर प्राथमिकता के आधार पर अपने बच्चों का दाखिला कराएं।