फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: ग्रामीण क्षेत्रों में हुई हल्की बारिश, चार डिग्री गिरा तापमान

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। चार दिनाें तक तीखी धूप व उमस के बाद बृहस्पतिवार को हल्की-फुल्की बारिश हुई। मौसम में आए बदलाव से लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली। तापमान में चार डिग्री गिरावट दर्ज की गई।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को सुबह से ही बादलों का आना-जाना शुरू हो गया। बादलों के जमघट व हल्की बारिश से लोगों को उमस से राहत मिली। अधिकतम तापमान 34 व न्यूनतम 28.5 डिग्री दर्ज किया गया। इधर चार दिनों में 38 डिग्री तापमान पहुंच गया था। इधर, बारिश न होने से किसानों को अपनी फसल की चिंता सताने लगी है। किसान खेतों की जोताई कराकर झमाझम पानी का इंतजार कर रहे हैं। मौसम की बेरुखी ने किसानों की परेशानी का बढ़ा दिया है। मौसम वैज्ञानिक प्रो. सुरेश सिंह ने बताया कि 24 घंटे के अंदर बारिश होने की संभावना है। दो दिनाें तक बादलों का आना जाना लगा है।
उधर रेवती संवाददाता के अनुसार क्षेत्र में बरसात नहीं होने धान की खेती करने वाले किसान परेशान हैं। अधिसंख्य किसान धान की रोपाई को लेकर ऊहापोह में हैं। धान की खेती में बड़ी मात्रा में पानी की आवश्यकता के अलावा अन्य खर्चों के चलते धान की रोपाई, सिंचाई सोहाई आदि में आ रहे व्यय को लेकर किसान चिंतित हैं। जिन किसानों ने उक्त फसल की रोपाई कर ली है, उन्हें अपने धान को बचाने के लिए निरंतर पानी लेना पड़ रहा है। रेवती के ईर्दगिर्द बरसात नहीं के बराबर हुई है। उधर, अन्य किसान खेतों की जोताई कर क्यारी आदि बनाकर एक अच्छी बरसात की प्रतीक्षा में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें