फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम के आवास पर हुए हमले के विरोध आप कार्यकर्ताओं ने दिया धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास पर विगत दिनों हुए हमले के विरोध में आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट परिसर में बृहस्पतिवार को धरना दिया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र व प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन

धरना सभा को संबोधित करते हुए बांसडीह विधानसभा के नेता सुशांत राज भारत ने कहा कि मुख्यमंत्री के आवास पर किए गए हमला अत्यंत ही निंदनीय और घृणित कार्य है।कहा कि गृहमंत्री कितना भी जोर लगा ले कितना भी जुल्म कर ले, लेकिन आम आदमी पार्टी को हिला नहीं सकते है। अजय राय ने कहा कि केजरीवाल की नीतियों से घबराकर जो छिछोरी हरकत अराजक तत्वों द्वारा किया गया है या देश की जनता देख रही है और समझ रहे हैं। धरना सभा को संबोधित करने वालों में अतुल तिवारी, दिलीप सिंह, अशोक, जवाहर पासवान, अश्वनी गिरि, मेराज अहमद वारसी, गुलाम गौसल, परशुराम वर्मा, रामदरस यादव, विक्रम आंबेडकर, छोटेलाल राजभर, रवीश कुमार पांडेय, चंदन कुमार, राजकुमार पांडेय, शशि भूषण गुप्ता, राजकुमार मौर्य, दुर्गेश आदि लोग रहे। अध्यक्षता प्रदीप कुमार तथा संचालन राजेश सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें