फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डाकघरों में बनने लगे आधार कार्ड

Fri, 23 Mar 2018 10:50 PM IST
ballia
विज्ञापन
नगर के प्रधान डाकघर में आधार पंजीकरण एवं संसोधन केंद्र का फीता काटकर शुभारंभ करते पीएमजी वाराणसी केके भगत। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जिला मुख्यालय स्थित दो प्रधान डाकघर सहित जिले के 14 उप डाकघरों में आधार पंजीयन केंद्र खोल दिया गया है, जिससे अन्य केंद्रों पर आधार बनवाने वालों को आर्थिक शोषण से मुक्ति मिल सकेगी। शुक्रवार को प्रधान डाकघर में आधार पंजीकरण एवं संसोधन केंद्र का शुभारंभ पोस्ट मास्टर जनरल वाराणसी केके भगत ने फीता काटकर किया। इस मौके पर उन्होंने डाकघर के माध्यम से आधार के पंजीकरण तथा संशोधन के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन


इस मौके पर उन्होंने कहा कि निजी केंद्रों द्वारा आधार और संसोधन के नाम पर गरीब लोगों से धन उगाही की खबरें मिलने के बाद केंद्र सरकार ने इसे डाकघरों में शुरु कराया गया है।
कहा कि प्रथम चरण में जिला मुख्यालय के प्रधान डाकघर के साथ जिले के 14 उपडाकघरों में यह सुविधा शुरु की गई है, जिसमें प्रधान डाकघर, रसड़ा, शहीद पार्क, उपडाकघर नगरा, बांसडीह, मनियर, सहतवार, एवं सिकंदरपुर सहित कुुल 14 डाकघरों में यह सुविधा उपलब्ध है।
विज्ञापन


इसके खुल जाने से गांव और कसबा के लोगों का आधार के नाम पर आर्थिक शोषण नहीं हो सकेगा। कहा कि इसके अलावा जिले के 10 उपडाकघरों में दूसरे चरण में आधार पंजीकरण और संशोधन केंद्र खोले जाएंगे। जिसका चयन कर लिया गया है। इस मौके पर डाक अधीक्षक डा. अरुण यादव, अजीत कुमार दूबे सहित अधिकारी मौजूद रहे। मालूम हो कि डाकघर में अभी हाल ही में पासपोर्ट सेवा का शुभारंभ भी विगत दिनों सांसद भरत सिंह द्वारा किया गया था। पासपोर्ट सेवा शुरू हो जाने से यहां के लोगों को राहत मिली।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें